आग पर काबू पाने की कोशिश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर की हाउसिंग कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक ने मां को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना में महिला करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतका सुषमा देवी (40) पत्नी केशव वर्मा हाउसिंग कॉलोनी में रहती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी सौतेला बेटा है। पिता ने दूसरी शादी की थी। सौतेले बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया।
वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया था पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।