फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सिटी और टिकरी वॉलीबाल क्लब ने जीत दर्ज कर खोला प्रतियोगिता में खाता

Thu, 22 Aug 2024 06:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ 137 बटालियन की ओर से एसआरटीसी कैंपस में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ की 137 बटालियन के ओमाड़ा मोड़ स्थित एसआरटीसी कैंपस में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन दो मुकाबले हुए। इनमें टिकरी और सिटी वॉलीबाल क्लब की टीमों ने जीत हासिल कर अपना खाता खोला।
कैंपस में बुधवार को उद्घाटन के मौके पर कमांडेंट एमके सिकान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर वॉलीबाल टूर्नामेंट की शुरुआत की। उनके साथ खेल विभाग वरिष्ठ अधिकारी एवं राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पहले दिन दो मुकाबले हुए। जिसमें पहले मैच में सिटी वॉलीबाल क्लब ने उधमपुर वॉलीबाल क्लब की टीम को 25-20, 28-25 और 15-12 से मात दी। दूसरे मैच में टिकरी वॉलीबाल क्लब ने एओसी वॉलीबाल क्लब को 25-15 और 25-18 से हराया।
विज्ञापन

इस मौके पर फिजिकल एजूकेशन मास्टर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय शर्मा, नवीन शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता सहित वॉलीबाल फेडरेशन आफ इंडिया के साथ वॉलीबाल रेफरी मानिक नरगोत्रा, अमित शर्मा, आरईके विनोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें