फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सांंवीं ने अमृतसर में हुई डांस व माडलिंग प्रतियोगिता में जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
उधमपुर। अपने माता के साथ सांवी, अपनी ट्रॉफी दिखाती सांवी: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। अमृतसर में हुई ''डांस का जुनून'' प्रतियोगिता में उधमपुर के सत्तैनी गांव की सात वर्षीय सांवीं ने डांस व माॅडलिंग (सब जूनियर श्रेणी) में शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल कर ट्राॅफी जीती है।
परिवार बेटी की कम आयु की बड़ी कामयाबी पर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सांवीं के घर बधाईयां देने वाले रिश्तेदारों और पड़ोसियों का तांता लग रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की इस ''डांस का जुनून''नामक प्रतियोगिता का आयोजन अमृतसर के विरसा विहार स्थित गांधी ग्राउंड ऑडिटोरियम में सात सितंबर को हुआ था। सांवीं के पिता नवनीत गुप्ता एक दुकानदार हैं और माता पूनम गुप्ता हाउसवाइफ हैं। उनका कहना है कि आज बेटियां बेटों से भी बढ़कर मां-बाप का नाम रोशन कर रहीं हैं। यह सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता जैसे अभियानों का ही सुखद परिणाम हैं।
इन अभियानों और आह्वानों ने पहले के मुकाबले समाज की सोच को बदला है और बेटियां भी बिना किसी चिंता और परेशानी ने अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर रहीं हैं। हमारी सात वर्षीय बेटी ने ही हमें गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन

हमने करीब एक साल पहले इसकी डांस और माडलिंग के प्रति दिलचस्पी को महसूस किया तो एक निजी अकादमी में इसका दाखिला करवा दिया। परिणामस्वरूप आज हमें खुद पर गर्व करने का मौका मिल गया है। समाज के सभी अभिभावकों को भी यही संदेश है बेटियों की प्रतिभा को निखरने का मौका देंगे तो वे अवश्य ही आपका और समाज का नाम रोशन करके दिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें