फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लंबित मांगों को जल्द पूरा कर शिक्षकों को प्रदान करें राहत

Mon, 02 Sep 2024 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बैठक कर ज्वलंत मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की मासिक बैठक यूटी अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं जिला अध्यक्ष लेखराज परिहार के नेतृत्व में हुई। इसमें जिलेभर के शिक्षकों ने हिस्सा लेकर ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया। साथ ही सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा कर राहत प्रदान करने की गुहार लगाई।
अध्यक्ष ने शिक्षकों के मुद्दों पर प्रकाश डाला और प्रशासन से उन्हें हल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेकेटीजेएसी हमेशा से एनपीएस को खत्म करने और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग करता रहा है। लेकिन, यूपीए सरकार द्वारा दिए गए सुझावों को जेकेटीजेएसी ने सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही कहा कि शिक्षकों की बेहतरी के लिए इसी पूरी तरह से लागू करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरईटी योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के पक्ष में व्यापक स्थानांतरण नीति बनाई जाए। यह शिक्षक 20 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्कूल में काम कर रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी शामिल हैं। उस पर भी सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
सरकार से मांग है कि 5 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके शिक्षकों को जल्द स्थायी किया जाए। आरआरईटी को शिक्षक ग्रेड में बदला जाए। शिक्षकों का बकाया करने, शिक्षकों का ग्रेड बढ़ाना व अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के बरावर हक दिया जाए। अवकाश के दौरान नियोजित शिक्षकों के पक्ष में अवकाश अर्जित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में शाम शर्मा, सुकेश खजूरिया, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, रविंदर सिंह राठौड़, शमशेर सिंह, विजय सधोत्रा, संदीप शर्मा, रेखा ठाकुर, रोमेश चंद्र गोस्वामी, अमित गुप्ता, शाम सिंह, पुमा चंद, बलबीर सिंह, सोम राज, गोपाल शर्मा, उत्तम सिंह, साहिल संब्याल, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह सुदेश कुमार, रविंदर अत्री, प्रदीप कुमार, सुनील वर्मा, अंकुश शर्मा, अमर देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें