फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डायरिया से बचाव के लिए बरतें सावधानी, पानी उबाल कर पीएं

Sun, 28 Jul 2024 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के मजुआ स्वास्थ्य केंद्र में टीम ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान जारी है। शनिवार को रामनगर के मजुआ स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को डायरिया से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ ही पानी उबाल कर पीने और ओआरएस का अधिक सेवन करने की सलाह दी।
स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की टीम ने लोगों को डायरिया से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी से ओआरएस का सेवन अधिक मात्रा में करने को कहा। उन्होंने बताया कि बरसात में ज्यादातर दूषित पानी का सेवन करने से लोग डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। इससे उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत होती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर लोग ओआरएस का सेवन अधिक मात्रा में करेंगे तो हमारे शरीर में पानी कमी नहीं होगी। टीम ने शिविर में लोगों को निशुल्क ओरआरएस के पैकेट व दवाइयां भी वितरित कीं। बीएमओ रामनगर डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक के ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं। डायरिया रोको अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें