फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड 10 व 14 सहित देविका पार्क में करवाई फॉगिंग

Sun, 28 Jul 2024 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए नगर परिषद का अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डेंगू के बचाव के लिए नगर परिषद की ओर से फॉगिंग अभियान जारी है। शनिवार को शहर के वार्ड 10 व 14 में फॉगिंग करवाई गई। वहीं, शनिवार को देविका परिसर में बने पार्क में भी फॉगिंग की गई।
शहर के साथ लगते गढ़ी इलाके में डेंगू के दो मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद सतर्क हो गई है। इसके बाद से लगातार फॉगिंग और सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को भी डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद जून माह में शहर की विभिन्न नालियों व नालों की सफाई की गई थी। लेकिन, डेंगू के दो मामले मिलने के बाद फिर से शहर के वार्डों में पड़ने वाली नालियों व नालों को साफ करवाया जा रहा है।

पार्कों में सफाई अभियान के साथ शुरू की फॉगिंग
नगर परिषद की ओर से शनिवार को देविका पार्क में फॉगिंग की गई है। यह अभियान अन्य पार्कों में भी चलाया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई भी की जाएगी। इस कदम की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए नगर परिषद की ओर से शनिवार को वार्ड 10 व 14 सहित देविका परिसर में बने पार्क में भी फॉगिंग करवाई गई। यह अभियान अन्य पार्कों में भी चलाया जाएगा।
- विशाल सड़ोत्रा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें