फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से खंभे में उतरा करंट, दंदयाल में दो भैंसें मरीं

विज्ञापन
शहर के दंदयाल मोहल्ले में करंट लगने से मारी गई भैंसे: 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। बारिश के बीच वार्ड नंबर 21 के दंदयाल मोहल्ले में बुधवार को एक खंभे से करंट लगने से दो भैंसों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से तलपड़ गांव के रहने वाले जलील अहमद ने बताया कि भैंसों के मारे जाने से उसे ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया है। वर्तमान में वह नगरोटा में रहता है। हर रोज दंदयाल में खाली जगह पर भैंसों को लाकर चराता है। हादसे के समय वह स्वयं भी साथ में था। जब दो भैंसे करंट की चपेट में आईं तो साथ चल रहीं दो अन्य भैंसों को उसने हांक कर किसी तरह बचा लिया। करंट की चपेट में आई दो भैंसों को लोगों की सहायता से रस्सा डालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन खंभे की आसपास की जमीन और रस्से में भी करंट आ जाने के कारण वे उन्हें बचा नहीं पाए। उसने प्रशासन से अपील है कि उचित मुआवजा देकर राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्थानीय निवासी विकास कुमार बताया कि बारिश की वजह से खंभा शार्ट हो चुका है। इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। मवेशियों के करंट लगने से मारे जाने से मोहल्ले वासी भी खौफ में हैं। यह खंभा के सड़क के समीप है। गनीमत है कि कोई इंसान करंट की चपेट में नहीं आया। उन्होंने बिजली विभाग से खंभे के शार्ट होने का पता लगाकर ठीक करने की मांग की है। वहीं जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और करंट दूर करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें