गौरतलब है कि बुधवार, 9 अप्रैल को दोपहर के समय जोफर गांव के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाते समय आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी, जो लगातार तीन घंटे तक चली और शाम 6 बजे बंद हो गई थी। तब से आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है, और पुलिस व सेना के जवान जंगलों को छान रहे हैं।
शुक्रवार को तीसरे दिन भी शाम तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। माना जा रहा है कि आतंकी जंगल में किसी प्राकृतिक गुफा में छिप गए हैं या अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले हैं।
फिलहाल, सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराने के लिए घेराबंदी और अधिक सख्त कर दी है और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने बुधवार से ही घटनास्थल के पास डेरा डाल रखा है। इस अभियान में रामनगर थाना प्रभारी पूर्व सिंह, पुलिस के जवान और सुरक्षा बलों की कई टीमें शामिल हैं।