फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोस्वामी गुरू नाभा दास का 450वां प्रकाश उत्सव

Wed, 04 Oct 2023 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। गोस्वामी गुरू नाभा दास का 450वां प्रकाश उत्सव धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाशा सदर सभा की अगुवाई में नगर के वार्ड नंबर 17 में स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस पार्क से ढोल बाजों के साथ एक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। इनमें गोस्वामी गुरू नाभा दास, गुरू रविदास, गुरू कबीर दास आदि की झांकिया मुख्य रूप से शामिल थीं। इस दौरान डुग्गर लोक नृत्य कुड करते कलाकारों के साथ बैंड बाजों का भी विशेष प्रबंध किया गया था।
इस शोभा यात्रा में महाशा सदर सभा के जिला युथ अध्यक्ष पंकज ललोत्रा के साथ काफी संख्या में गुरू प्रेमियों महिलाओं, पुरूषों, बच्चों व युवाओं ने नाचते और भजन गाते हुए भाग लिया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, पूर्व विधायक पवन गुप्ता, पार्षद प्रीति खजूरिया, वरिष्ठ नेता धनी राम अत्री व अन्य गणमान्य लोग भी मुख्य रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 के करीब वार्ड नंबर 17 से शुरू हुई शोभा यात्रा मेन बाजार से होते हुए, लाल चौक, गोल मार्केट, रामनगर चौक और सलाथिया चौक तक पहुंची और फिर वापस हॉस्पिटल रोड से होते हुए सैलां तालाब और वीनस चौक के रास्ते ब्रह्मऋषि बावरा शांति विद्या पीठ के पास स्थित खाली मैदान में आकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान शहर में जगह- जगह विभिन्न संस्थाओं एंव शहरवासियों की तरफ से स्वागत के लिए खाने-पीने के स्टाल भी लगाए गए थे। वहीं शोभा यात्रा के उपरांत सभी सगंत कशीराह स्थित गोस्वामी गुरू नाभा मंदिर में पंहुची, जहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में सभी ने बारी-बारी से मंदिर में शीश नवाकर गुरू का आर्शीवाद लिया और उनके बताए सत्य, शांति और प्रेम की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में दोपहर के समय मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में गुरूप्रेमियों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इस अवसर पर महाशा सदर सभा के जिला युथ अध्यक्ष पंकज ललोत्रा ने सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संकट के कारण दो साल तक प्रकाश पर्व पर भव्य समारोह का आयोजन नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया गया है और इसमें जिलाभर से आए गुरूप्रेमियों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें