उधमपुर। लाभार्थियों को रोग-विशिष्ट दवाइयां और आईईसी सामग्री वितरित करते स्वास्थ्य कर्मी। विभाग
उधमपुर। सड़क संपर्क मार्ग सहित जलापूर्ति ढांचे के सुधार को लेकर चल रहे कार्य प्रगति पर हैं। डीसी सलोनी राय के निर्देशानुसार आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रबंधक कघोट की ओर से कौघा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान लाभार्थियों को रोग-विशिष्ट दवाइयां और आईईसी सामग्री वितरित की गई। आंगनबाड़ी केंद्र लोअर ओमाड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान, प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं सफाई, जलजनित रोगों की रोकथाम और टीबी की रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया। पोषण परियोजना उधमपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, सफाई, जल जनित रोगों की रोकथाम और संतुलित आहार के महत्व पर जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क संपर्क मार्ग को बहाल करने के लिए भी युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से कैंथगली से मोंगरी और रामनगर से बसंतगढ़ सहित माजुआ होते हुए चौकी-कटवाल्ट सड़क, लंगा से सेरमंजला और कोटलीबाला-ओस्सु सड़क पर जीर्णोद्धार कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। संवाद