श्राइन बोर्ड की तरफ से जिला रियासी में लगाया गया निशुल्क मेडिकल कैंप। स्रोत : श्राइन बोर्ड
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के तत्वावधान में श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल ने तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू किया।
इसका उद्घाटन शिविर राजकीय प्रवासी माध्यमिक विद्यालय, तलवाड़ा ब्लॉक पौनी जिला रियासी में आयोजित किया गया जिसमें बाढ़ प्रभावित परिवारों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आउटरीच पहल को जारी रखते हुए 11 और 12 सितंबर को ब्लॉक माहौर के जमसलान और सरह में शिविर लगाए जाएंगे। सभी रोगियों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इनमें बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं जैसे संवेदनशील समूहों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा उपस्थित लोगों के लिए ईसीजी, रक्त परीक्षण और शुगर जांच जैसी कई नैदानिक सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। श्राइन बोर्ड के प्रयासों से प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने में तत्काल मदद मिली। संवाद