फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राइमरी स्कूल थिल बंसू की 2.42 लाख से होगी मरम्मत

Fri, 26 Dec 2025 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक पारली धार के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालय थिल बंसू के भवन की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। विद्यालय की जर्जर स्थिति को देखते हुए इस काम को पीआरआई कैपेक्स बजट के तहत 2.42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लंबे समय से विद्यालय भवन की खराब हालत के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे लेकर लगातार मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन

विद्यालय की छत से पानी टपकने, दीवारों में दरारें आने और फर्श के क्षतिग्रस्त होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बरसात के दिनों में कक्षाओं में बैठना जोखिम भरा हो जाता था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी नियमित उपस्थिति और सीखने की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है।
अभिभावकों ने इस निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता अब दूर होगी। स्थानीय कांता देवी, ओम प्रकाश, मुंशी राम, रामलाल व अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरम्मत के बाद बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा, जिससे गांव के शैक्षणिक स्तर को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएस थिल बंसू की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी हो चुका है और इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-डिप्टी सीईओ, कल्पना जसरोटिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें