फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कल एनएच-44 के आंशिक रूप से बहाल होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बलिनाला एवं थर्ड इलाके में पहाड़ धंसने की वजह से चौथे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया। हालांकि पिछले दो दिन से मौसम साफ होने पर राहत कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी घाटी सहित चिनाब वैली से लगते विभिन्न जिलों में वाहनों की आवाजाही ठप रही। गौरतलब है कि चार दिन पहले थर्ड और बलिनला इलाके में पहाड़ी धंसने की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़े हिस्से को काफी क्षति पहुंची थी और यातायात व्यवस्था ठप होने से घाटी का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से साथ पूरी तरह से कट गया। इसके अलावा उधमपुर से चिनैनी, सुद्धमहादेव, मानतलाई, लाटी सहित बटोत, रामबन और बनिहाल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद है।
चिनाब वैली से लगते डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह से भी संपर्क पूरी तरह से टूटा हुआ है। हालांकि शुक्रवार को भी मौसम साफ होने पर राजमार्ग के बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी था। लेकिन यातायात अधिकारियों की मानें तो एकतरफा अस्थायी मार्ग तैयार कर यातायात को सुचारू करने में अभी भी दो दिन का समय लग सकता हैं। इस बारे में डीएसपी ट्रैफिक जतिंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को भी राजमार्ग के खुलने के आसार काफी कम है। उम्मीद है कि रविवार को छोटी गाड़ियों के लिए आंशिक रूप ले बहाल हो जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें