उधमपुर। कैलाश कुंड यात्रा की छड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक। आयोजक
उधमपुर। चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज ने बुधवार को कैलाश कुंड यात्रा की छड़ी मुबारक को डुडु में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी की जिसमें उन्होंने लोगों को मुबारक देते हुए कहा कि सिरा से लेकर शिवगली तक सड़क की काफी खस्ता हालत थी। इसके निर्माण कार्य के लिए लगभग 55 लाख रुपये उसके लिए मंजूर हुए थे। उसका काम भी शुरू हो चुका है यह सबसे बड़ी खुशखबरी स्थानीय लोगों के लिए है। स्थानीय लोगों की पुरानी मांग थी कि डुडु से लेकर सियोज धार तक सड़क का निर्माण कार्य होना चाहिए।
मनकोटिया ने मौके पर उच्च अधिकारियों से बात की और लोगों के साथ वादा किया कि वह जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य भी करवाएंगे। इसके बाद विधायक मनकोटिया ने पंचैरी के सांकरी मेला में हिस्सा लिया जहां लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।