फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थर्ड में पहाड़ धंसने से हाईवे पर आवाजाही बंद, घाटी से संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बारिश और थर्ड में पहाड़ धंसने के कारण लगातार प्रभावित हो रहा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे मंगलवार दोपहर को पूरी तरह से बंद हो गया। वाहनों की आवाजाही बंद होने से घाटी का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से टूट गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे थर्ड इलाके में पहाड़ धंसने की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुरी तरह से क्षति पहुंची है। इसके अलावा बारिश के कारण सुबह से ही जगह-जगह शूटिंग स्टोन और पस्सियां गिरने का सिलसिला जारी था। सबसे अधिक नुकसान उधमपुर से कुछ दूरी पर श्रीनगर की ओर थर्ड इलाके में हुआ है।
निर्माण एजेंसी और राहत कार्य में जुटे कर्मियों की ओर से मशीनों के माध्यम से अस्थायी मार्ग तैयार कर उधमपुर में फंसे वाहनों को आगे की ओर रवाना किया जा रहा था लेकिन थर्ड में हुए भारी भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को पूरी तरह से बंद दिया गया है। जिसकी वजह से उधमपुर से लेकर फ्लाटा तक लगभग 500 छोटे-बड़े वाहन रोके गए हैं।
विज्ञापन

जिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर (डीटीआई) जावेद अहमद ने बताया कि थर्ड में भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम साफ होने पर यातायात बहाल हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें