फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में किया गुरु नानक देव की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
उधमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंज प्यारे। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में सिख संगत व शहरवासियों ने हिस्सा लेकर गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया। नगर कीर्तन में सिख नौजवान सभा, जम्मू कश्मीर माइनारिटी सिख सेवा दल, स्त्री सत्संग का ने भी सहयोग किया। नगर कीर्तन को लेकर देविकानगरी में सुबह से शाम तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से निकला। सबसे पहले संगत ने गुरद्वारे में पहुंच कर माथा टेका। इसके बाद नगर कीर्तन मुखर्जी बाजार से होकर रामनगर चौक, अस्पताल रोड, सैला तालाब, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, इंदिरा चौक व धार रोड से होकर सुभाष स्टेडियम पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे श्री गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। उसके पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का वाहन था और इनके पीछे सेवादार का दल सड़क की सफाई करते हुए चल रहा था। नगर कीर्तन में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं, जोकि गुरुवाणी के शब्दों का गायन करते हुए देविकानगरी के वातावरण को भक्तिमय बनाती हुई चल रही थी। इसके साथ नगर कीर्तन में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लेकर सत्य का संदेश जन जन तक पहुंचाया। विद्यार्थियों ने हाथों में विभिन्न प्रकार के पोस्टर थाम कर रखे थे। डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतिंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला जाता है। 12 नवंबर को गुरुद्वारे में बड़ी धूूमधाम के साथ प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने सभी को गुरुपर्व की बधाई दी।
गतका पार्टी के करतब बने आकर्षण का केंद्र
नगर कीर्तन में गतका पार्टी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब देख कर संगत व शहरवासी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए थे। करतब दिखाने में लड़कियां भी शामिल रही। गतका पार्टी ने हर चौक व चौराहे पर तलवार बाजी, लाठी के साथ कई प्रकार के करतब दिखाए। इन्होंने दिखाया कि किस प्रकार गुरु के सेवक तलवार व अन्य हथियारों के साथ दुश्मनों का सामना करते थे और संगत की रक्षा करते थे।
विज्ञापन

स्टाल लगाकर संगत की सेवा की
नगर कीर्तन में हिस्सा लेने वाली संगत के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में खाने पीने की वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे। जैसे ही संगत स्टाल पहुंची तो संगत को फल, मीठा पानी पिला कर सेवा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें