फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डायरिया से बचाव के लिए लोग बरतें सावधानी

Mon, 02 Sep 2024 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पखलाई पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन

ओआरएस के पैकेट व दवाइयां भी वितरित कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पखलाई पंचायत में डायरिया रोेको अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्स लिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से डायरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की।
डाक्टरों की टीम ने लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा। इतना ही नहीं लोगों में ओआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित करने के साथ ही अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने की अपील की। उन्होंने लोगों को पानी को बिना उबाले न पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बाहर से मिलने वाली खानेपीने की चीजों से दूरी बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस शिविर में नहीं आए है उन्हें भी डायरिया से बचने के लिए बताई गई सावधानियों के प्रति जागरूक करने को कहा। टीम ने लोगों को घरों व उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा। प्राकृतिक जलस्रोतों खास कर बावलियों की नियमित सफाई पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें