फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धुंध के चलते कटड़ा में कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा

Mon, 02 Sep 2024 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी की यात्रा जोरशोर से जारी, 21 हजार श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा जोरशोर से जारी है। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में देश-दुनिया से श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए धर्मनगरी पहुंचे हैं। उनके जयकारों से पूरा दिन माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, धुंध के चलते सुबह के समय कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
वहीं, शाम करीब छह बजे तक 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि, इस बीच बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही, जिसका श्रद्धालुओं ने पूरा लाभ उठाया है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से पुराने व नए मार्ग से भवन की ओर रवाना होते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और सेना की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। धर्मनगरी से लेकर त्रिकुटा भवन तक जग-जगह श्रद्धालुओं के कार्ड जांचने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से बादल छाए रहे। इस कारण श्रद्धालुओं को उमस का भी सामना करना पड़ा है। लेकिन, धुंध छाने के चलते त्रिकुटा भवन क्षेत्र में तापमान में गिरावटी आई है। वहां का मौसम सुहावना है। पंजिकरण कक्ष से मिली जानकारी मुताबीक शनिवार को 26500 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, रविवार शाम छह बजे तक 21 हजार के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें