फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में डेंगू के दो नए मामले, 62 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीण क्षेत्र में 53 और शहर में नौ डेंगू के मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। अब तक यह संख्या 62 पहुंच चुकी है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 53 और शहर में नौ डेंगू के मरीज हैं।
जीएमसी में वीरवार को 83 लोगों के डेंगू परीक्षण किया गया। इनमें दो मामले पॉजिटिव पाए गए। हालांकि विभाग लगातार लोगों को डेंगू के डंक से बचाने के लिए जागरूकता शिविरों के अलावा टीमों को घर-घर भेजकर डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन व नगर परिषद ने डेंगू कंट्रोल विशेष टीम का गठन किया है, ताकि डेंगू से लोगों को बचाया जा सके। शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है।


जीएमसी में बढ़ाए गए परीक्षण
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीएमसी उधमपुर में अब रोजाना 70 से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक जीएमसी में 574 परीक्षण किए जा चुके है, जिनमें 62 डेंगू पॉजिटिव के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, चिकनगुनिया के अब तक 105 टेस्ट किए जा चुके है। इनमें आठ मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डेंगू के मामलों में आए दिन वृद्धि हो रही है। बीते दिन एक साथ 14 नए मामले सामने आए थे। हालांकि वीरवार को दो नए डेंगू पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें एक कूनाला से और दूसरा जगानू से है। अब तक डेंगू पॉजिटिव मामलों की संख्या देखी जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों से 53, जबकि शहर से नौ मरीज हैं। चिकनगुनिया के आठ मामले ग्रामीण क्षेत्र से और एक मामला शहर से है।


-डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें