फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी, अंतिम दिन चार विस क्षेत्रों से 15 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में ठोकी ताल

Fri, 13 Sep 2024 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव : 11 निर्दलीय के साथ विभिन्न पार्टियों के 39 प्रत्याशी उतरे मैदान में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए जिला उधमपुर में जारी नामांकन प्रक्रिया वीरवार को दोपहर तीन बजे संपन्न हो गई। अंतिम दिन 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए कुल 39 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है, जिनमें 11 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक उधमपुर पश्चिम से पांच, पूर्व में चार, और चिनैनी विधानसभा सीट से दो हैं।

सबसे अधिक नामांकन उधमपुर पश्चिम सीट के लिए हुआ है, यहां 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर उधमपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 11, चिनैनी से नौ और रामनगर विस क्षेत्र में सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

सभी ने अपने-अपने स्तर पर अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन रैलियां भी निकालीं। शहर में भी उधमपुर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की रैलियों से दिनभर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। इसके चलते कई बार लोगों को धार रोड और शहर में जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा।


अंतिम दिन इन प्रत्याशियों ने जताई दावेदारी
नामांकन के अंतिम दिन उधमपुर पश्चिम सीट के लिए कांग्रेस के सुमित मगोत्रा, निर्दलीय गणपति शर्मा, निर्दलीय अनिल खजूरिया, निर्दलीय अजय कुमार और पीडीपी के केवल शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह उधमपुर पूर्व सीट के लिए निर्दलीय पवन कुमार, बीजेपी की कवरिंग उम्ममीदवार के तौर पर जूही मन्हास, पीडीपी के वकील सिंह और बसपा के अश्व सिंह ने नामांकन किया। चिनैनी में समाजवादी पार्टी की गीता मन्हास, निर्दलीय सुरजीत सिंह, जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी भीम के गुलाम रसूल और पीडीपी के मोहम्मद वसीम ने नामांकन किया। रामनगर में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के संदीप सरमाल और कांग्रेस के मूल राज ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन




आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, 17 तक नाम वापस ले सकेंगे इच्छुक

उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को दोपहर एक बजे इनकी जांच की जाएगी। अगले तीन दिन यानि 17 सितंबर तक इनमें से कोई भी उम्मीदवार अगर चाहेगा तो वह अपना नामांकन वापस ले सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें