फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संबल से मचैल के लिए वार्षिक छड़ी यात्रा रवाना

Fri, 09 Aug 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर से लगते संबल इलाके से मचैल माता के दरबार के लिए वीरवार को वार्षिक छड़ी यात्रा रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
यात्रा के आयोजक रमेश कुमार और श्रद्धालु पवन कुमार और बबली देवी ने कहा कि हर साल किश्तवाड़ के पाडर में स्थित माता मचैल के दरबार के लिए धूमधाम से छड़ी यात्रा निकाली जाती है। डेढ़ दशक से यह सिलसिला निरंतर जारी है। हर साल छड़ी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

माता रानी की कृपा है कि जो भी श्रद्धालु इस छड़ी यात्रा में शामिल होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल भी वार्षिक छड़ी यात्रा संबल इलाके से रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें