फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मजालता की चार मुख्य सड़कों का होगा विकास

Fri, 09 Aug 2024 06:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्लान के तहत अपग्रेडेशन व निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये होंगे खर्च, 20 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मजालता ब्लाॅक में जिला प्लान के तहत चार मुख्य सड़कों का विकास होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य से ब्लॉक की 20 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
यह लोगों पुरानी मांग थीं, जिसके लिए वह लगातार संघर्ष कर रहे थे। अब इन महत्वपूर्ण सड़कों के अपग्रेडेशन एवं निर्माण कार्य की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इनमें मुख्य रूप से पंचायत सुंडला में अंबाला से सलाड़ा (पीएमजीएसवाई), पंचायत चियानी में कब्रिस्तान से छतराह, मजालता में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय से मरगेढी वाया भवन सिंह मन्हास मोहल्ला तक और पंचायत मानसर में बट्टल-मानसर सड़क शामिल हैं। इसके लिए जिला प्लान के तहत एक करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
क्षेत्रवासी रामलाल, मधूबन शर्मा और धीरज ठाकुर ने बताया कि यह सड़कें काफी महत्वपूर्ण हैं। इनके विकास से करीब 20 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। लोग लंबे समय से इनके विकास के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। डीडीसी सदस्य अमित शर्मा के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। खासकर छात्र और कामकाजी लोगों को काफी ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ब्लाॅक मजालता के डीडीसी सदस्य अमित शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए इन सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है। अब इनकी टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें