फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिंटल इलेवन, पंजाब बैरियर ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाज बलवान और अबरार उल हक को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर जारी चिनैनी क्रिकेट कप में सोमवार को दो मैच हुए। पहला मैच मिंटल इलेवन और संगोत बैरियर के बीच हुआ। इसमें मिंटल इलेवन ने 41 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला पंजाब बैरियर और मिंटल इलेवन में हुआ। इसमें पंजाब बैरियर की टीम 6 रन से विजयी रही।
मिंटल इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस दौरान टीम ने आठ ओवर में छह विकेट खोकर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें दीपक सिंह ने 23 गेंदों पर अर्धशतक बनाया, जबकि संगोत बैरियर के गेंदबाज आयुष जट्ट ने 2 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगोत बैरियर की टीम 7.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। इस टीम के अतुल ने 8 गेंद पर 17 रन बनाए और मिंटल इलेवन के गेंदबाज बलवान ने दो ओवर में 10 रन देकर चार विकेट चटकाए। बलवान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला पंजाब बैरियर और मिंटल इलेवन के बीच हुआ। मिंटल इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब बैरियर की टीम ने आठ ओवर में 86 रन बनाए, जिसमें अबरार उल हक ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वहीं मिंटल इलेवन की ओर से गेंदबाजी करने वाले मुनीश ने दो ओवर में दस रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिंटल इलेवन की टीम 80 रन ही बना पाई। बलवान ने 19 गेंद में 29 रन बनाए, जबकि पंजाब बैरियर की ओर से अजय ने दो ओवर में 12 रन देकर दो विकेट चटकाए। अबरार उल हक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें