फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी: धार्मिक स्थल में प्रतिमा को खंडित कर रहा था शख्स, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने दबोचा, FIR दर्ज

Tue, 19 Jul 2022 11:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी

सार

चिनैनी में धार्मिक स्थल में प्रतिमा को खंडित करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी उधमपुर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
पोली माता मंदिर - फोटो : रोहित गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उधमपुर के चिनैनी में धार्मिक स्थल में प्रतिमा को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम दौरे पर निकली थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक शख्स को चिनैनी के पोली माता मंदिर में माता की प्रतिमा को खंडित करते हुए देखा। पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग निकला।

इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की इस मामले में जांच जारी है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया, इस साजिश में कौन-कौन लोग शामिल है, पुलिस इन बातों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी उधमपुर विनोद कुमार ने बताया कि पोली माता मंदिर में मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें