फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन दिन बाद बिजली बहाल नहीं होने पर फूटा गुस्सा

Fri, 29 Mar 2024 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चखड़ के लोगों ने विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

कहा, सात सौ परिवारों के लोगों को दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते चखड़ इलाके में तीन दिन से बिजली नहीं है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को लोगों ने विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने बताया कि विभाग की अनदेखी के कारण इलाके के सात सौ परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात महा से क्षेत्र में बिजली का बिल नहीं आया है। न तो विभाग का कोई रीडर रिडिंग लेने आता है ओर न ही खराब ट्रांसफार्मरों की सुध ली जाती है। अगर हमें सात महीनों से बिजली का बिल नहीं दिया गया है। उन्होंने विभाग से जल्द बिजली बहाल करने की मांग उठाई है। विभाग के एक्सईएन जल्द बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही बताया है कि जांच होगी कि आखिर सात माह से लोगों को बिल क्यों नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें