उधमपुर। पुलिस ने गोवंश तस्करी का प्रयास विफल करते हुए वीरवार को चार गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त किया है।
एक विशेष सूचना पर चौकी रौन दोमेल की पुलिस टीम ने सीआरपीएफ कैंप के पास नाका लगाया। इस दौरान मनवाल की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोका गया। जांच करने पर उसमें चार गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए मिले। इन्हें बिना वैध अनुमति के जिला उधमपुर से कश्मीर घाटी में अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। चालक तौसफ इकबाल नायक निवासी कब्बी तहसील गांधरी, जिला रामबन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।