फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 280 से अधिक छात्रों ने खेल मुकाबलों में हिस्सा लिया

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी व आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोडा। अंतर-क्षेत्रीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट शारीरिक फिटनेस और खेल कौशल को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को निखारने व एकता को प्रोत्साहित करने के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करता रहेगा। 280 से अधिक छात्रों ने खेल मुकाबलों में हिस्सा लिया।

यह आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग, जम्मू-कश्मीर की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता और उपायुक्त डोडा हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त निदेशक जम्मू विनाक्षी कौल के मार्गदर्शन और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (डीवाईएसएसओ) जाफर हैदर शेख की निगरानी में करवाया जा रहा है। डीवाईएसएसओ ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से लड़के-लड़कियों की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला डोडा के सभी फील्ड कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। वीरवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 280 से अधिक छात्रों ने खेल मुकाबलों में हिस्सा लिया। विजेाताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें