फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर के बस अड्डे पर रेहड़ी वालों का कब्जा

विज्ञापन
उधमपुर में बस स्टैंड के पास लगी रेहड़ी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर का बस अड्डा पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में आ चुका है। नगर परिषद की अनदेखी के कारण रेहड़ी व फड़ी वालों ने पूरी तरह से बस अड्डा पर कब्जा कर लिया है। मौजूदा समय में हालात ऐसे बन गए हैं कि बस के चालकों को बस को खड़ा करने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। अतिक्रमण के कारण बस अड्डा पर हर रोज जाम की स्थिति भी बन रही है। बावजूद नगर परिषद की तरफ से रेहड़ी वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के बस अड्डे पर पहले से ही बस चालक स्थान की कमी के कारण परेशान थे तो अब रेहड़ी वालों ने बस अड्डे पर रेहडिय़ां लगाकर परेशानी को दुगना कर दिया। करीब एक वर्ष से पूरा बस अड्डा रेहड़ियों से ही भरा नजर आ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक हर बस के आगे एक रेहड़ी खड़ी नजर आती है। जब कोई बस अडड़े से निकलती है तो रेहड़ी वाले तुरंत उस स्थान पर कब्जा कर लेते हैं। जब दूसरी बस अड्डे पर पहुंचती है तो तब तक ऐसी स्थिति बन जाती है कि उसके लिए खाली स्थान पर बस को खड़ा करना संभव नहीं रहता है। खड़े रहने के लिए स्थान न मिलने के कारण कई बार पूरा बस अड्डा मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। बस अड्डा के दुकानदारों का कहना है कि बस अड्डा पर दिन प्रतिदिन बढ़ रही रेहड़ियों व फड़ियों की संख्या के बारे में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत की है। अधिकारियों को यह भी बताया है कि आधी से ज्यादा रेहड़ियां बिना लाइसेंस के चल रही है, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद ने कुछ नहीं किया है।
नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने को लेकर योजना तैयार की है, लेकिन 370 व 35ए हटने के बाद राज्य के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए कुछ किया नहीं जा रहा है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे तो नगर परिषद इसको लेकर सख्ती से काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें