फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 किलो भुक्की के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने एक ट्रक से 30 किलो भुक्की बरामद कर दो लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ सप्ताह से लगातार जखैनी से इलाके से भुक्की की खेप के साथ ट्रक चालकों को पकड़ा जा रहा है। पुलिस ने नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष तौर पर अभियान छेड़ कर रखा है। कभी चिट्टे तो कभी भुक्की की बड़ी खेप बरामद हो रही है। वीरवार को पुलिस ने घाटी से जम्मू की तरफ जा रहे ट्रक पीबी 13एक्स-9733 को जखैनी इलाके में तलाशी के लिए रोका। इस दौरान 30 किलो भुक्की बरामद हुई। वहीं, तस्करी के आरोप में सतपाल सिंह निवासी संगरूर और मोहम्मद शमशाद निवासी मलेरकोटला दोनों पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें