फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बजे तक खुलीं दवा, डेयरी, फल-सब्जी और किराना दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लगाई गई पाबंदियां बुधवार को भी जारी रही। बाजार में केवल दूध, फल-सब्जी, दवा और किराना दुकानें खुलीं। इस दौरान लोगाें ने नियमों के अनुसार खरीदारी की। वहीं, दोपहर दो बजे के बाद बाजार में फिर से कर्फ्यू जैसे हालात बन गए और पुलिस ने रात तक सख्ती जारी रखी।
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना संक्रमण के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हालात को संभालने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद जिला प्रशासन ने चंद दुकानों को खोलने की सूची निकाली है। आदेश के अनुसार जिले में केवल दूध, फल, सब्जी, दवाई की दुकानें ही हर रोज खुलेंगी। किराना की दुकानों को केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही खोलने की अनुमति मिली है। बुधवार को जब किराना की दुकानें खुलीं तो काफी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। साथ ही लोगों ने फल-सब्जी और डेयरी उत्पादों की भी खरीदारी की। दूध की दुकानों को केवल सुबह दस बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। दवा दुकानें रोजाना खोलीं जा रही हैं। दोपहर के दो बजते ही सभी तरह की पाबंदियां लगा दी गईं और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से अपील है कि बारी-बारी से सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि करीब सप्ताह से दुकानें बंद होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बैंकों का लोन देना है। अगर दुकानें बंद रहेंगी तो कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा। वह इसको लेकर लगातार डीसी इंदु कंवल चिब के साथ बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें