फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चंप्याड़ी इलाके में दो वाहनों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी चिनैनी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कुद से उधमपुर की ओर से आ रही कार और चिनैनी की ओर जा रहे टाटा 207 वाहन के बीच चंप्याड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बाप-बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चला कर घायलों को सीएचसी चिनैनी पहुंचाया। यहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान करनैल सिंह व मुंशी राम निवासी मंडलोत, कुद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें