फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में आज से खुलेंगे प्राइमरी और मिडिल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सोमवार को एक साल बाद प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुल जाएंगे। जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके अलावा स्कूल प्रबंधनों ने संस्थानों को सैनिटाइज भी करवाया है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार से आठवीं तक के भी स्कूल जाएंगे। हालांकि 10 और 12वीं तक की कक्षाएं एक सप्ताह से लग रही हैं। जिनमें अभी तक 50 प्रतिशत से भी कम बच्चे स्कूल आ रहे हैं। कोरोना के चलते गत साल स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सिर्फ आनलाइन कक्षाओं के माध्यम से ही विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर थे। वहीं, दूरदराज इलाकों में सिग्नल की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी मगर अब स्कूल खुलने से उन्हें राहत मिली है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी स्कूल खुल गए हैं। सोमवार को दिशानिर्देशों के तहत बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरीं कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें