फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 15 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बट्टल बालियां स्थित मोदी ग्राउंड के पास से 15.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 21,700 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रणवीर सिंह उर्फ रैंबो निवासी वार्ड पांच बाडे़यां और मोहम्मद तौफीक उर्फ राजू निवासी चक बाकल, हरतयान (उधमपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त लगा रही थी। जब टीम बट्टल बालियां स्थित मोदी ग्राउंड के पास पहुंची तो वहां दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। संदेह होने पर पुलिस की टीम ने दोनों की तलाशी ली। इस दौरान 15.5 ग्राम चिट्टा और 21,700 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें