उधमपुर। जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 160 नए मामले आए सामने आए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात ये रही कि 324 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। जिले में 1641 मामले सक्रिय हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। हर रोज डेढ़ सौ से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। जिले में कोरोना संक्रमण के अब कुल मामले 9836 हो गए हैं। इनमें से 8085 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 110 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।