फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो नई कारों के पहिये उड़ाए

Sat, 05 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में पहिये चोरों का गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है। एक महीने में आधा दर्जन गाड़ियों के पहिये चोरी किए जा चुके हैं। वीरवार रात को भी नगर के प्रमुख क्षेत्रों से दो नई कारों के चारो पहिये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन


स्टेपनी के साथ चोरी किये पहियों के मामले में पुलिस अभी तक एक भी केस हल नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार गोवर्द्धन पैलेस के बाहर स्वीफ्ट गाड़ी के पहिये को चोरी कर लिया। अभी इस कार को नंबर भी नहीं लगा था।

नई-नवेली कार के मालिक सतीश बारिया ने पुलिस के समक्ष चोरी की घटना की जानकारी दी। अन्य घटना करगिल हनुमान मंदिर के बाहर हुई। इस मंदिर के बाहर इटियस कार के चारों पहिये ही उड़ा लिए।
विज्ञापन


चोरों ने कार के नीचे ईंटें लगा दी। हैरानी वाली बात है ईंटें नई थीं, जिससे अंदाजा लगाया गया कि चोर अपने साथ ही कहीं से नई ईंटें लेकर आए थे। पहिये  को निकालने के बाद उसके नीचे ईंटें लगाकर कार को उसी पोजीशन में रखा।

इससे पहले रैंबल क्षेत्र में फिगो कार के चोरों ने पांच दिन पहले ही पहिये चोरी कर लिए थे। घरों में चोरियों की वारदात के बाद अचानक कार और पहिये चोरों का गिरोह सक्रिय होने पर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

कार चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए लोक विकास दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल थाने में एसएचओ अर्जुन चिब से मिला।

सलाथिया एसएचओ को कहा कि नगर वासी चोरी की घटनाओं के बढ़ने और उनके रोकथाम के लिए पुलिस का हर सहयोग किया जाएगा। पुलिस को चाहिए कि रात के समय स्थानीय लोगों के
विज्ञापन

साथ मिलकर गश्त लगाए। लोगों को भी सचेत रहने की सलाथिया ने अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें