जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जखैनी क्षेत्र के नजदीक शीतला माता मंदिर के सामने एक ट्रक तथा बस में टक्कर होने से सात
लोग घायल हो गए।
सातों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लद्दा से उधमपुर की तरफ आ रही बस जैसे ही जखैनी के पास पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
ट्रक जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था। इस घटना में बस में बैठे चालक सहित सात सवारियां घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटनास्थल के नजदीक ही सीआरपीएफ का बटालियन हेडक्वार्टर भी है। सीआरपीएफ और पुलिस ने घायलों के लिए राहत कार्य करते हुए उन्हें बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
इस घटना में घायल हुए व्यक्तियों में रतन सिंह (57) निवासी लद्दा, जीवन कुमार (26) निवासी लद्दा, बबली देवी (20) निवासी मानता, पूजा देवी (25) निवासी मानता, विजय कुमार (37) निवासी बली, जगदीश कुमार (36) निवासी बली, सावित्री देवी (75) निवासी बली तथा चालक जोगिंद्र सिंह निवासी तालाब तिल्लो जम्मू शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक और
बस को सीज कर मामला दर्ज कर लिया है।