फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में सुरक्षाकर्मी सहित दो और लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को दो सुरक्षाकर्मी सहित दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि किसी ने कोरोना को मात नहीं दी है। करीब दो सप्ताह के जिले में एक दिन के अंदर दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से जिले में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही थी। ज्यादातर दिन ऐसे निकले, जब जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। बीच में एक व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा था, जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को भी बहुत ज्यादा राहत मिल रही थी। लेकिन मंगलवार को एक दिन में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक सुरक्षाकर्मी है। जबकि दूसरा व्यक्ति पंचैरी में संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11385 हो गए हैं। 11243 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब पांच सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें