फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में दो और लोग हारे महामारी से जंग, 154 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना का कहर बुधवार को भी जारी रहै। संक्रमण के चलते जहां दो और लोग जिंदगी की जंग हार गए हैं। इसी के साथ उधमपुर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 106 पहुंच गया है। वहीं, 154 नए मामले सामने आए हैं और 112 अन्य महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में 1840 सक्रिय मामले अभी भी शेष हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। हर रोज कोरोना संक्रमण के डेढ़ सौ से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। कई प्रयासों के बावजूद अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ है। जितनी अधिक टैस्टिंग की जा रही है उतने ही नए मामले निकल कर सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिला में 154 नए मामले पाए गए हैं। इनमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी में 34, चिनैनी में 34, रामनगर में 27, पंचैरी में आठ, बसंतगढ़ में 14, मजालता में आठ, उधमपुर शहर में 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 9496 हो गए हैं, जिनमें से 7550 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 106 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 1840 सक्रिय मामले अभी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें