भद्रवाह। भद्रवाह पुलिस ने मथोला गांव में छापा मारकर एक घर में छिपा कर रखी लकड़ी को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना भद्रवाह को सूचना मिली थी कि ओंकार सिंह निवासी मथोला ने अवैध लकड़ी छिपा रखी है। इसे अब्दुल लतीफ पुत्र मंगता शेख निवासी मथोला और दीनानाथ पुत्र विशन देव निवासी टपरी मथोला ने तख्तों के रूप में ढाला है। एसएचओ भद्रवाह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने दबिश देकर लकड़ी को बरामद किया है। इसमें देवदार के छह, कैल के एक और सात नग बढे़ साइज के हैं। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।