उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते जहां दो और लोगों की मौत हो गई है वहीं, 163 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 50 नए मामले मेडिकल ब्लॉक टिकरी और 46 रामनगर में मिले हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को जिले में दो व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिला में 1528 मामले अभी भी सक्रिय हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ रहें हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कारोना सकम्रण का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। जहां वीरवार को मेडिकल ब्लॉक टिकरी में कोरोना संक्रमण के 89 और शुक्रवार को 78 नए मामले मिले थे। वहीं लगातार तीसरे दिन भी टिकरी में जिला के सबसे अधिक 50 नए मामले पाए गए हैं। इसके अलावा रामनगर में जहां वीरवार को 56, शुकवार को 47 और शनिवार को 466 नए मामले पाए हैं। जो चिंताजनक है। इस बीच कोरोना को मात देने में भी काफी लोग कामयाब हो रहें हैं।
इससे कुछ राहत भी मिलती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के बुधवार भी 121, वीरवार को भी 141, शुक्रवार को 247 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहें हैं। वहीं शनिवार को भी 161 लोग कोरोना को मात देने में हुए कामयाब रहें हैं। इस बीच शनिवार को 163 नए मामले भी पाए गए हैं। इन सभी को घर में ही होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं।
शनिवार को मेडिकल ब्लाक टिकरी में सबसे अधिक 50 नए मामले पाए गए हैं। इसके अलावा चिनैनी में 19, रामनगर में 46, पंचैरी में 03, बसंतगढ़ में 14, मजालता में 06, उधमपुर शहर में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 03 व्यक्ति बेल्ट फोर्स के संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 1 व्यक्ति बाहरी राज्य का पॉजिटिव पाया गया हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 8650 हो गए हैं। इनमें से 7029 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हो चुके हैं। 93 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1528 सक्रिय मामले शेष हैं।