फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत

Fri, 15 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति की मौत हो गई। एक मामले में पुलिस ने एक स्कार्पियो को जब्त कर मामले की तफ्तीश शुरू की है। जबकि दूसरे में ड्राइवर ट्रक लेकर फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार की रात करीब नौ बजे मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) का मजदूर मूल रूप से बाड़ी ब्राह्मणा जम्मू का रहने वाला सुभाष चंद्र (44) साइकिल से घर की तरफ जा रहा था।

वह मौजूदा समय में जगानू मोड़ स्थित क्वार्टर में रहता था। घर पहुंचने से थोड़ा पहले ही धार रोड में एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक को पकड़ने के लिए सभी नाके को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व बुधवार की रात करीब दस बजे बिट्टू राम स्कूटी किनारे पर खड़ी कर दुकान पर सामान लेने के लिए गया। सामान लेकर सड़क पार कर स्कूटी के पास पहुंच ही रहा था कि सामने से तेज गति में आ रही स्कार्पियो (जेके01एस-0304) से उसे जोरदार टक्कर लग गई।

घटना के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। इधर आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी सभी नाकों पर दे दी गई। नाके पर अलर्ट इंडस्ट्रियल इस्टेट की पुलिस ने स्कार्पियो को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उसी वाहन से दुर्घटना हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें