फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना से दो की मौत, 121 लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के चलते दो लोगों की मौत हो गई है वहीं, 121 नए मामले सामने आए है। मौजूदा समय में जिले 1065 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उधर, 116 लोग महामारी को मात देने में कामयाब भी रहे हैं। उधमपुर में सक्रमित मिले लोगों में 18 लोग अन्य राज्यों से लौटने पर मिले हैं। जिले में करीब एक सप्ताह से लगातार 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और इनमें ज्यादातर स्थानीय निवासी हैं। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
वहीं वीरवार को 116 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 6890 हो गए हैं। इनमें से 5754 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हो चुके हैं। 71 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1065 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जितनी ज्यादा टेस्टिंग हो रही है, उतने ही अधिक संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जिले में कुल 220 संक्रमण के मामले सामने आए थे। एक दिन में 200 से अधिक मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी दुगनी हो गई थी। इसके बाद बुधवार को भी 165 मामले सामने आए थे। वहीं अब वीरवार को दो लोगों की संक्रमण से मौत हुई है और 121 नए मामले सामने आएं हैं। जिनके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाकर स्वास्थ्य विभाग उन्हें होम क्वारंटीन किया है। इनके जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें