फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3508 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम लगातार जारी है। जिला अस्पताल के अलावा जिले के अन्य स्थानों पर बनाए गए केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वीरवार को 3508 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों के मुकाबले अब कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जिला अस्पताल सहित जिले में बनाए गए विभिन्न स्वास्थ केंद्रों पर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जहां सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में पंहुचकर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम तक जिले में कुल 3508 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 2454 लोगों को पहली, जबकि 1054 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इसमें नौ हेल्थकेयर वर्करों को पहली और 11 को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 113 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 32 को दूसरी डोज दी गई। 45-60 उम्र के लोगों में 1568 को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई, जबकि 390 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अतिरिक्त 764 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 621 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें