फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर शहर के इन क्षेत्रों से मिले शव, फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के आसपास के क्षेत्र में एक ही दिन में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन दोनों शवों को बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां एक की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले का दिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहली घटना पठ्ठी इलाके की है। इलाके में शनिवार देर रात को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस टीम रात को ही मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। यह शव पंजर निवासी रतन लाल का था। पुलिस ने शव की पहचान होने पर परिजनों को घटना के संबंध में सूचित किया। इसके बाद सुबह परिवार के सदस्य भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद संस्कार के लिए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रतन लाल की मौत किन कारणों से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा।
वहीं, दूसरा शव उधमपुर शहर के खेरनी मोहल्ले में देविका नदी के तट पर मिला है। यहां कुछ लोगों ने नदी के तट के किनारे व्यक्ति को पड़ा देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। बताया जा रहा है कि यह शव किसी 33 से 35 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है। व्यक्ति के शरीर पर कपड़े भी बहुत कम थे। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें