फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। सुधमहादेव चौकी पुलिस ने नाके से एक मवेशी को मुक्त करवा कर तस्करी के प्रयास को विफल किया है। वहीं, वाहन को सीज कर तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सुधमहादेव चौकी पुलिस की ओर से बुधवार को नाका लगाया गया था। इस दौरान सुधमहादेव से घाटी की ओर जा रहे लोड़ करियर की तलाशी लेने पर एक मवेशी बरामद हुआ। लेकिन वाहन चालक मवेशी के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने वाहन को सीज कर मवेशी को मुक्त करवा दिया है। वहीं, तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहम्मद हनीफ और रियाज अहमद दोनों निवासी बटोत, रामबन के रूप में हुई है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें