फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्यूलिप की 25 किस्मों के फूलों से सनासर में सजेगा मिनी कश्मीर, 2.11 लाख ट्यूलिप बल्बों से गुलजार हुआ 35 कनाल का गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सनासर में ट्यूलिप की 25 किस्मों के फूलों से सनासर में मिनी कश्मीर सज जाएगा। 2.11 लाख ट्यूलिप बल्बों से 35 कनाल का गार्डन गुलजार होगा। फ्लोरीकल्चर विभाग ने इस वर्ष सनासर ट्यूलिप गार्डन के विस्तार और सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया है। 20 से 25 मार्च के बीच खूबसूरत गार्डन को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार इस बार ट्यूलिप गार्डन का दायरा बढ़ाकर 35 कनाल कर दिया गया है। पिछले वर्ष जहां करीब डेढ़ लाख बल्ब लगाए गए थे, वहीं इस बार 2 लाख 11 हजार ट्यूलिप बल्ब रोपे गए हैं। फूलों का यह विशाल गार्डन सनासर की पहाड़ियों के बीच अद्भुत दृश्य पेश कर रहा है।

इस बार पर्यटकों को ट्यूलिप की विविधता देखने को मिलेगी। गार्डन में 25 अलग-अलग किस्मों के ट्यूलिप लगाए गए हैं, जो अपने विशिष्ट रंगों और आकार के लिए जाने जाते हैं। इन फूलों से पूरी वादी गुलजार होने लगी है, जो पटनीटॉप और नत्थाटॉप आने वाले सैलानियों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
विज्ञापन


विदेशी सैलानियों की भी पसंद बना सनासर
सनासर ट्यूलिप गार्डन न केवल स्थानीय बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय हो रहा है। पिछले वर्ष बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों ने दुर्लभ फूलों का आनंद लिया था। असिस्टेंट फ्लोरीकल्चर अधिकारी पवन कुमार सन्याल ने बताया कि गार्डन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मौसम को देखते हुए इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह की शुरुआत में इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें