फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों को नहीं मिली जखैनी से आगे जाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राजमार्ग पर यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए रविवार को घाटी जाने वाले वाहनों के उधमपुर के जखैनी से आगे बढ़ने पर रोक लगा कर रखी गई। ट्रकों के चालक सुबह से शाम तक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी को भी नहीं जाने दिया गया। इनको पुलिस ने सोमवार सुबह घाटी की तरफ जाने की अनुमति देगी। वहीं दिन भर रोके जाने पर चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को बंद किए गए राजमार्ग को शनिवार सुबह साढ़े दस बजे खोला गया था। इसके खुलने के बाद वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति मिली थी। वहीं जम्मू से केवल छोटे वाहनों को ही घाटी की तरफ जाने दिया गया था। रविवार को पुलिस ने घाटी जाने वाले वाहनों के जाने पर दिन भर प्रतिबंध लगा कर रखा। इनको उधमपुर के जखैनी से आगे की तरफ नहीं जाने दिया गया। इनको रोकने के लिए शनिवार रात को ही नाका लगा दिया गया था। सुबह के समय वाहनों को रोकने का काम शुरू कर दिया और फिर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। दोपहर तक सैंकड़ों की संख्या में ट्रक जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, संगूर, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई इलाकों में रोक दिए गए थे। रोके गए स्थान पर चालकों को सुविधाएं न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहन लगातार चलते रहे। जम्मू से रवाना छोटे वाहनों पर पुलिस की तरफ से प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। इनको आगे जाने की अनुमति मिल रही थी। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह रोके गए सभी ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें