फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर और मोटी हुई बर्फ की परत

विज्ञापन
snowfall
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज के चलते मंगलवार को भी लोग दिनभर कड़के की ठंड की चपेट में रहे। पहाड़ की चोटियाें पर ताजा हिमपात हुआ। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में भी बर्फबारी हुई, जिससे ये स्थल बर्फ  से लद गए हैं। जबकि जुगधार, स्योजधार, देराटाप, शिवगढ़ धार, लद्दाधार में भी दिनभर हिमपात होता रहा, जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में बसने वाले ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन


लगातार खराब मौसम के कारण चिनैनी में भी फिर बर्फ  की फाहे पडे़, जिसके बाद तेज बारिश भी हुई। मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ था। उसके बाद चिनैनी क्षेत्र के साथ लगती ऊंची चोटियां धुंध से लुप्त हो गई। जब ऊंची चोटियों का दीदार हुआ तो वहां पर फिर ताजा बर्फ चमक रही थी।

पूरा दिन बर्फीली हवा चलती रही। स्थानीय लोग भी ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे, जबकि बाजारों में भी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की उपस्थिति कम रही। दुकानदार भी जल्दी दुकानें बंद कर घरों की ओर रुख कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें