फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लारी अड्डा की कीमतों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टर नाराज

विज्ञापन
 लारी अड्डा के शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ पत्रकार वार्ता में जानकारी देते ट्रांसपोर्ट यूनियन के
विज्ञापन
- कहा कीमतें बढ़ाईं तो पहले से निर्धारित कीमत देना भी कर देंगे बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ऑल ट्रांसपोर्ट यूनियन उधमपुर ने लारी अड्डे की कीमतों में बढ़ोतरी करने का विरोध जताया है। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यूनियन के सदस्य दर्शन कोतवाल व अन्य ने बताया कि लारी अड्डा की कीमतों में बढ़ोतरी असहनीय है।
उन्होंने बताया कि इसके विरोध में छह जून से हड़ताल की घोषणा की थी लेकिन बुधवार को नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से बातचीत और उनके आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। सीईओ ने छह जून के बाद ट्रांसपोर्टरों के साथ बातचीत के माध्यम से सहमति बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि लारी अड्डा की कीमतों में बिल्कुल भी बढ़ोतरी नहीं की जानी चाहिए क्योंकि नगर परिषद लारी अड्डे से लाखों का राजस्व वसूल तो करती है लेकिन इसके बदले ट्रांसपोर्टरों के लिए किसी भी तरह की सुविधा का प्रबंध नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह जून के बाद नगर परिषद के अधिकारी से दोबारा बैठक के बाद अलगा निर्णय लिया जाएगा। अगर ट्रांसपोर्टरों की बात को नहीं माना गया तो वे लारी अड्डे की कीमत पहले देते थे उसे भी बंद कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें