उधमपुर-सुलगार पंचायत में आयोजित वन विभाग के ट्रेनिंग कैंप में महिलाओं को जानकारी देते अधिकारी व ?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। वन विभाग के फॉरेस्ट डिविजन उधमपुर ने शुक्रवार को ब्लॉक घोरडी की सुलगार पंचायत में चीड़ नीड्लस (पत्तियों) हस्तशिल्प के लिए एडवांस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया।
चार दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को चीड़ की बेकार पत्तियों से उन्नत किस्म के उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे महिलाओं को घरेलू रोजगार मिलेगा, और उनकी आय में वृद्धि होगी। डीएफओ श्वेता जंडियाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक घोरडी की बीडीसी अध्यक्ष आरती शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
डीएफओ ने कहा कि चीड़ की बेकार पत्तियों का उपयोग उन्नत किस्म की हस्तनिर्मित चीजें बनने में होगा, जिससे महिलाओं को घरेलू रोजगार मिलेगा तथा जंगलों में चीड़ की सूखी पत्तियों से लगने वाली आगजनी की घटनाओं में भी कमी आएगी। कार्यक्रम में उपस्थित बीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि वन विभाग की इस पहल से महिलाओं को घर के पास रोजगार मिलने से उनमें आत्मनिर्भरता बढे़गी।
उन्होंने वन विभाग से अपील की कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर ब्लॉक घोरडी के बरमीन व चौकी जंद्रोड जैसे दूरदराज इलाकों में भी लगाए जाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें। डीएफओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में विभाग दूरदराज के इलाकों में भी इस तरह के शिविर लगाएगा। मौके पर क्षेत्र के सरपंच बांके बिहारी के अलावा पंच व अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उधमपुर-सुलगार पंचायत में आयोजित वन विभाग के ट्रेनिंग कैंप में महिलाओं को जानकारी देते अधिकारी व ?- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर-सुलगार पंचायत में आयोजित वन विभाग के ट्रेनिंग कैंप में महिलाओं को जानकारी देते अधिकारी व ?- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर-सुलगार पंचायत में आयोजित वन विभाग के ट्रेनिंग कैंप में महिलाओं को जानकारी देते अधिकारी व ?- फोटो : UDHAMPUR